TOP BANNER
Sponsored

सिहोडीह में मंदिर तोड़े जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह आम बगान के समिप सौ शाल पुराना शिव पार्वती मंदिर को जमीन मालिक सतनारायण वर्णवाल और बबलू वर्णवाल के द्वारा जेसीबी लगा कर तोडे़ जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों की जम कर पिटाई कर दी गई।मंदिर तोडऩे की खबर जैसे ही ईलाके में फैली, गांव

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 19, 2021 Jul 19 51 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह आम बगान के समिप सौ शाल पुराना शिव पार्वती मंदिर को जमीन मालिक सतनारायण वर्णवाल और बबलू वर्णवाल के द्वारा जेसीबी लगा कर तोडे़ जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों की जम कर पिटाई कर दी गई।मंदिर तोडऩे की खबर जैसे ही ईलाके में फैली, गांव के सैकड़ों लोग वहां जुट गये।और दोनों को भला बुरा कहने लगे।हांलाकि मंदिर तोड़ रहे सतनारायण वर्णवाल और बबलू वर्णवाल ने स्थानीय लोगों को बताया की वह मंदिर के पुर्ण निर्माण के लिए पुराने मंदिर को तोड़ रहा है,लेकिन स्थानीय लोगों को उनके बात पर विशवास नही हुआ।और तत्काल स्थानीय लोगों के द्वारा एक बैठक आयोजित कर मंदिर संचालन के लिए कमिटी का गठन किया गया।

बैठक में स्थानीय वार्ड पार्षद अशोक राम,जमीन करोबारी पप्पी सिंह,बिजय सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मंदिर के जमीन मालिक सतनारायण वर्णवाल और बबलू वर्णवाल से कमिटी द्वारा तैयार सुलहनामा पर हस्ताक्षर करवाया गया।गौरतलब है की सिहोडीह आम बगान के समीप सालों पुराना शिव-पार्वती मंदिर स्थापित है।जहां काफी संख्या में स्थानीय लोगों हर रोज पूजा-अर्चना किया जाता है।सौ साल पुराना मंदिर के प्लाॅट के मालिक ने अपने वंशज सतनारायण बरनवाल और बबलू बरनवाल को दिया था। और इसी मंदिर के देखभाल की जिम्मेवारी के लिए मंदिर में एक व्यक्ति को भी परिवार के साथ बसाया गया था। बताया जा रहा है कि मंदिर प्लाॅट के बगल में सतनारायण और बबलू बरनवाल का एक और प्लाॅट है।जिसमें नए दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। लिहाजा, दोनों ने निर्माणाधीन दुकानों को मंदिर से जोड़ने के लिए ही पार्वती मंदिर का पूरा हिस्सा ही जमीदोंज कर दिया। और इसके बाद ही स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories