AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एक चापानल ऐसा भी जिसमे पानी की जगह अचानक निकलने लगी आग, परिवार में मचा हड़कंप

बोकारो : जी हां गोमिया के आईईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत लटकुट्टा बस्ती स्थित मनिर उद्दीन अंसारी के घर में लगे चापाकल से अचानक आग की लपटे उठने लगी जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। भयभीत परिवार ने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों व आईईएल थाना पुलिस को दिया। आईईएल थाना प्रभारी यमुना चौधरी तत्काल


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बोकारो : जी हां गोमिया के आईईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत लटकुट्टा बस्ती स्थित मनिर उद्दीन अंसारी के घर में लगे चापाकल से अचानक आग की लपटे उठने लगी जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। भयभीत परिवार ने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों व आईईएल थाना पुलिस को दिया। आईईएल थाना प्रभारी यमुना चौधरी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर आईईएल स्थित निजी कंपनी के फायरब्रिगेड को घटनास्थल बुलाया। फायरकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) की मदद से आग बुझाया।

आईईएल थाना प्रभारी यमुना चौधरी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी इस चापाकल से गैस का रिसाव हो रही थी। बीती रात पुन: गैस का रिसाव तेजी से होने लगा। मिथेन गैस होने की वजह से हवा के संपर्क में आते ही आग लग गई थी जिसे बुझा दिया गया है। परिजनों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories