TOP BANNER
Sponsored

आजादी का अमृत महोत्सव, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गिरिडीह : नगर भवन गिरिडीह में जिला प्रशासन की ओर से रविवार को “आजादी के अमृत महोत्सव” के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी. इसके बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर मौके पर बी एन एस

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 7, 2022 Aug 7 48 Views
Share

गिरिडीह : नगर भवन गिरिडीह में जिला प्रशासन की ओर से रविवार को “आजादी के अमृत महोत्सव” के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी.

इसके बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर मौके पर बी एन एस डी ए वी की छात्रा वर्षा कुमारी ने ‘ए मेरे वतन के लोगों’ देश भक्ति गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद आईना के द्वारा हर घर तिरंगा पर नुक्कड़ नाटक , डीपीएस गिरिडीह के द्वारा नृत्य , कला संगम के द्वारा झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू – कान्हू पर छाऊ नृत्य, कार्मेल स्कूल गिरिडीह के द्वारा हर घर तिरंगा पर समूह नृत्य , सीसीएल डीएवी के द्वारा नृत्य , कला संगम के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी फूलो – झानो पर स्टेज नाटक , बी एन एस डी ए वी के द्वारा नृत्य एवं कस्तूरबा गांधी गिरिडीह के द्वारा आदिवासी नृत्य किया गया. मौके पर सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम काफी मनोरंजक एवं प्रेरणादायक थे. जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. वहीं कार्य्रकम के अंत में प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलको ने कहा “आजादी के अमृत महोत्सव ” के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आजादी के 75 वर्ष में इस महान देश का जो सफल रहा है उसे याद रखना है इसके इतिहास को समझना है, साथ ही सभी को नागरिक के रूप में देश के प्रति जो कर्तव्य और जिम्मेदारी है उसका पालन करना है. उन्होंने कहा कि देश के प्रति गर्व एवं सम्मान रखते हुए देश को आगे बढ़ाने हेतु हमेशा तत्पर रहना है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories