AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अजब-गजब : आधार कार्ड बनवा चुका है कुत्ता, अब जाति प्रमाण पत्र के लिए किया आवेदन

बिहार में एक अजब गजब मामला सामने आया है. यहां कुत्ते की जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन मिला है. ये अजीबोगरीब मामला बिहार के गया जिले के गुरारू प्रखंड का है. जहां अंचल कार्यालय में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक ऑनलाइन आवेदन मिला है. जाति प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन एक


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में एक अजब गजब मामला सामने आया है. यहां कुत्ते की जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन मिला है. ये अजीबोगरीब मामला बिहार के गया जिले के गुरारू प्रखंड का है. जहां अंचल कार्यालय में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक ऑनलाइन आवेदन मिला है. जाति प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन एक कुत्ते ने किया है. विभाग ने इस अनोखे आवेदन को भले ही रद्द कर दिया गया है लेकिन आवेदक ने आवेदन में सभी जरूरी दस्तावेज लगाए हैं.

ऑनलाइन मिले इस एप्लीकेशन में अप्लाई करने वाले का नाम टॉमी है. टॉमी के पिता का नाम शेरू है, जबकि उसकी मां का नाम गिन्नी है. जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले टॉमी का पता गांव पाण्डेपोखर, पंचायत रौना, वार्ड नंबर 13, अंचल गुरारू एवं थाना कोंच बताया है.

 

कुत्ते ने अपनी जाति भी बताई है
इसमें अपनी जाति बढ़ई बताई है. इसमें उसका जाति अनुक्रमांक- 113 है. जबकि पेशा वाले कॉलम में स्टूडेंट भरा है. आवेदक की जन्मतिथि 14 अप्रैल 2022 है. आवेदन के साथ आवेदक ने आधार कार्ज की तस्वीर भी साझा की है. आधार संख्या 993460458271 है. आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर पर जब कॉल किया गया तो उस पर राजा बाबू का नाम सामने आ रहा है. आवेदन संख्या-BCCCO/2023/ 314491 है

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

24 तारीख को ऑनलाइन आवेदन
यह ऑनलाइन अप्लीकेशन 24 तारीख को मिला है. इस तरह के अजब गजब ऑनलाइन आवेदन को देख कर अंचल कार्यालय के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक परेशान हो गए. बाद में जांच के बाद इस आवेदन को रद्द कर दिया गया है. इधर आधार कार्ज के नंबर से जांच की तो यह फर्जी मिला है. मामले में गुरारू के अंचल अधिकारी संजीव कुमार त्रिवेदी ने आईएएनएस को बताया कि यह किसी ने शरारत की है. उन्होंने कहा कि इसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इन्हें चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories