TOP BANNER
Sponsored

ज़मीन पर कब्जा किये जाने का लगाया आरोप, फरियादी ने उपायुक्त से की न्याय की मांग

गिरिडीह : जिले के डुमरी प्रखंड स्थित निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनाटुंडा निवासी यमुना रजक शनिवार को समाहरणालय पहुंचे और आवेदन देकर उपायुक्त से फरियाद लगाई। आवेदन में यमुना रजक ने बताया है कि वो रोशनाटुंडा के रहने वाले हैं। जहां उनकी 4. 50 डिसिमिल ज़मीन पर भूमाफिया कब्जा करना चाह रहे हैं। यमुना की

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 26, 2020 Dec 26 41 Views
Share

गिरिडीह : जिले के डुमरी प्रखंड स्थित निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनाटुंडा निवासी यमुना रजक शनिवार को समाहरणालय पहुंचे और आवेदन देकर उपायुक्त से फरियाद लगाई।

आवेदन में यमुना रजक ने बताया है कि वो रोशनाटुंडा के रहने वाले हैं। जहां उनकी 4. 50 डिसिमिल ज़मीन पर भूमाफिया कब्जा करना चाह रहे हैं। यमुना की शिकायत है कि इस मामले में डुमरी अंचलाधिकारी एवं कर्मी भी भू-माफियाओं की मदद कर रहे हैं।

कहा कि बीते बुधवार को लोग बिना नोटिस के उनके खेत पर पहुंचे और कुरथी के फसल को बर्बाद कर दिया। जब पुत्रों ने इसका विरोध किया तो गाली गलौज कर धमकी देकर वे लोग चले गए। यमुना रजक ने इस संदर्भ में जांच करवाकर न्याय दिलाये जाने की मांग की है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories