AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पीएम आवास योजना में मुखिया एवं रोजगार सेवक पर अनियमितता का आरोप

उपायुक्त को सौंपा आवेदन गिरिडीह : जिला के बगोदर के गंधोनिया स्थित बेको पूर्वी के चुरामन महतो ने गुरुवार को उपायुक्त को राहुल कुमार सिन्हा को आवेदन सौंप कर मुखिया एवं रोजगार सेवक पर गंभीर आरोप लगाया है। चुरामन महतो का आरोप है कि सेक डाटा लिस्ट में नाम रहने एवं ग्राम सभा द्वारा पारित


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उपायुक्त को सौंपा आवेदन

गिरिडीह : जिला के बगोदर के गंधोनिया स्थित बेको पूर्वी के चुरामन महतो ने गुरुवार को उपायुक्त को राहुल कुमार सिन्हा को आवेदन सौंप कर मुखिया एवं रोजगार सेवक पर गंभीर आरोप लगाया है। चुरामन महतो का आरोप है कि सेक डाटा लिस्ट में नाम रहने एवं ग्राम सभा द्वारा पारित हो जाने के बावजूद स्थानीय मुखिया के द्वारा चेक स्लिप पर 17 जुलाई को हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया गया।

चुरामन का कहना है कि इससे पहले पीएम आवास में गड़बड़ी करने के नाम पर रोजगार सेवक द्वारा आठ हजार की मांग करने से संबंधित एक आवेदन बीडीओ को दिया था, लेकिन 30 दिन बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि इसका वीडियो भी वायरल हो चुका है। मगर बीडीओ अबतक इस मामले में चुप हैं। बताया कि बेको पूर्वी में पीएम आवास योजना मिट्टी वाले व्यक्ति को न देकर, मुखिया पक्के मकान, नौकरी वाले लोग और अपने निजी व्यक्तियों को आवास दिलाते हैं। चुरामन महतो ने उपायुक्त से गांव में जांच टीम भेजकर निरीक्षण करने एवं आवास दिलाने में मदद करते हुए स्थानीय मुखिया एवं रोजगार सेवक पर कार्रवाई करने की करने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस दौरान चुरामन के साथ भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा भी साथ थे। मौके पर श्री सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी इलाकों में भी ऐसी शिकायतें आ रही है, लेकिन लोग लिखित शिकायत से डरते हैं कि कहीं उनका आवास रद्द ना हो जाए। वहीं इसी डर से कई प्रतिनिधि को घूस देने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला हो तो निश्चित माले को बताएं। माले अपने तरीके से जांच कर स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो वायरल करेगी, ताकि गलत करने वालों पर कार्रवाई हो।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories