TOP BANNER
Sponsored

अखिल भारतीय किसान महासभा ने निकाला प्रतिवाद मार्च, किया प्रदर्शन

गिरिडीह : अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले शुक्रवार को किसानों के सवाल पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत गांडेय में प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया. मौके पर भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य सह एआईसीसीटीयू के राष्ट्रीय पार्षद राजेश कुमार यादव ने कहा कि किसान-मजदूरों को अधिकार देने के बजाय

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 27, 2020 Nov 27 42 Views
Share

गिरिडीह : अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले शुक्रवार को किसानों के सवाल पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत गांडेय में प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया. मौके पर भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य सह एआईसीसीटीयू के राष्ट्रीय पार्षद राजेश कुमार यादव ने कहा कि किसान-मजदूरों को अधिकार देने के बजाय सरकार उन पर हमले करा रही है. किसान अपने सवाल पर दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन लोकतंत्र की हत्यारी सरकार उन्हें दिल्ली जाने से भी रोक रही है.

उन्होंने कहा कि देशभर के किसान भाजपा शासन में तबाही की दहलीज पार कर चुके हैं. वे लगातार आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन उनको सुरक्षा और सहयोग देने के बजाय मोदी सरकार कृषि क्षेत्र में कारपोरेट कंपनियों का कब्जा कराने के लिए नए कृषि कानून लेकर आ गई है.श्री यादव ने कहा कि किसान सहित देश के तमाम मेहनतकश लोगों को एकजुट होकर मोदी – शाह की तानाशाह सरकार के खिलाफ संघर्ष में उतरना होगा.

उन्होंने गांडेय प्रखंड में सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने, किसानों को जरूरत के अनुसार जमीन और सिंचाई का साधन मुहैया करने, सरकारी और जंगल की फालतू पड़ी प्रति जमीन को भूमिहीन तथा गरीब किसानों के बीच बंटवारा करने तथा किसानों की उपज का सभी पंचायतों में नगदी खरीदारी करने की व्यवस्था करने की मांग की.

MIDDLE
Sponsored

कार्यक्रम की अध्यक्षता महताब अली मिर्जा का संचालन मनोज यादव ने किया. जबकि मुख्य रूप से शंकर वर्मा, राजू पासवान, जीवन हेंब्रम, श्यामलाल कोल, पुरण कोल, खीरू दास, रिंकू साव, जमुना वर्मा, सुरेश हेंब्रम, बड़कू हेंब्रम, रामलाल सिंह, रोहित यादव, सितालाल हांसदा, शिबू हांसदा, नंदलाल बास्के, शांति देवी, बड़की देवी, फुलमुनी देवी, सितामुनी देवी, मंझली देवी, रामलाल मंडल, सुखदेव गोस्वामी, सुनील राय, कमरुद्दीन अंसारी, मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories