TOP BANNER
Sponsored

होटल में बेची व पिलाई जा रही थी शराब, एसडीएम ने छापेमारी कर किया सील

सरिया (गिरिडीह) : होटल में शराब बेचे जाने की सूचना पर सोमवार को सरिया एसडीएम सैयद रियाज अहमद ने सरिया एसडीपीओ के साथ थाना इलाके के बागोडीह मोड़ स्थित आनंद होटल एंड रेस्टोरेंट में छापा मारा. छापेमारी के क्रम में होटल से शराब बरामद कर होटल को सील कर दिया गया. इस बाबत एसडीएम सैयद

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 22, 2021 Mar 22 52 Views
Share

सरिया (गिरिडीह) : होटल में शराब बेचे जाने की सूचना पर सोमवार को सरिया एसडीएम सैयद रियाज अहमद ने सरिया एसडीपीओ के साथ थाना इलाके के बागोडीह मोड़ स्थित आनंद होटल एंड रेस्टोरेंट में छापा मारा. छापेमारी के क्रम में होटल से शराब बरामद कर होटल को सील कर दिया गया.

इस बाबत एसडीएम सैयद रियाज अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सरिया-राजधनवार रोड स्थित बागोडीह मोड़ के पास आनंद होटल एंड रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जाती है. वहीं होटल की आड़ में शराब भी परोसा जाता है. सूचना के आधार पर एसडीपीओ नौशाद आलम के साथ उक्त होटल में छापामारी की गई. जहां कुछ लोगों के बीच शराब परोसा जा रहा था. वहीं इसके पिछले हिस्से से अवैध शराब भी बरामद की गई है. बताया कि होटल सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसके साथ ही एसडीएम ने अन्य दुकानदारों से उन्होंने अपील किया है कि इस प्रकार के धंधे में लिप्त लोग अपनी दुकान का निबंधन करवा लें तथा बार के लिए अनुमति ले लें. अन्यथा उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories