TOP BANNER
Sponsored

जन समस्याओं को लेकर आजसू सरिया इकाई ने अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

सरिया : प्रखंड परिसर में निर्मित सामुदायिक शौचालय तथा आधार पंजीकरण के दो अतिरिक्त केंद्र चालू कराने की मांग को लेकर गुरुवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सरिया प्रखंड कार्यालय भवन में अनुमंडल कार्यालय बगोदर – सरिया , अंचल

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 17, 2020 Dec 17 35 Views
Share

सरिया : प्रखंड परिसर में निर्मित सामुदायिक शौचालय तथा आधार पंजीकरण के दो अतिरिक्त केंद्र चालू कराने की मांग को लेकर गुरुवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा.

मांग पत्र में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सरिया प्रखंड कार्यालय भवन में अनुमंडल कार्यालय बगोदर – सरिया , अंचल कार्यालय सरिया प्रखंड आपूर्ति कार्यालय सरिया तथा बाल विकास कार्यालय सरिया संचालित होने के कारण विभिन्न कार्यों से सरिया प्रखंड क्षेत्र के अलावे बगोदर प्रखड तथा बिरनी प्रखंड के सैकड़ो महिला पुरुष व बच्चों का प्रतिदिन आना – जाना लगा रहता है.

आजसू पार्टी को क्षेत्र के तीनों प्रखंडों के ग्रामीणों से लगातार शिकायतें मिल रही है कि सरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में निर्मित सामुदायिक शौचालय को नहीं चालू रहने तथा सरिया प्रखंड कार्यालय में एकमात्र आधार पजीकरण केंद्र होने के कारण आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

MIDDLE
Sponsored

जन समस्याओं को देखते हुए आजसू पार्टी मांग करती है कि प्रखंड परिसर में निर्मित सामुदायिक शौचालय को अविलम्ब चालू किया जाय. वहीं प्रखंड कार्यालय में दो अतिरिक्त आधार पंजीकरण केन्द्र को अविलम्ब चालू किया जाय. कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों को एक सप्ताह के अन्दर चालू कराने की आजसू पार्टी सरिया प्रखंड कमिटी मांग करती है अन्यथा पार्टी आन्दोलन करेगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories