AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ऑनलाइन पढ़ाई के साथ अब प्लेसमेंट की तैयारी में जुटा आईसेक्ट विश्वविद्यालय

हजारीबाग : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने को लेकर देश लॉकडाउन से गुजर रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित ना हो इसको लेकर पहले ही विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं, जिसका लाभ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ले रहे हैं और लॉकडाउन की स्थिति में भी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हजारीबाग : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने को लेकर देश लॉकडाउन से गुजर रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित ना हो इसको लेकर पहले ही विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं, जिसका लाभ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ले रहे हैं और लॉकडाउन की स्थिति में भी अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

अब आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन प्लेसमेंट मुहैया कराए जाने को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि शुरुआत से ही आईसेक्ट विश्वविद्यालय आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने में विश्वास रखता है‌‌। यही कारण है कि लॉकडाउन के बावजूद ऑनलाइन कक्षाओं के सहारे विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी है।

 

कंपनियों से चल रही है बातचीत

 

उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीकों के सहारे ही विश्वविद्यालय ऑनलाइन प्लेसमेंट तैयारी में भी जुट गई है और जल्द ही ऑनलाइन प्लेसमेंट के जरिए कई विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को लेकर सजग है। उन्होंने बताया कि कई कंपनियों से बातचीत चल रही है और कई कंपनियों की बातचीत अंतिम दौर पर है जिसमें विप्रो, विनायक इंफोसॉफ्ट, गोदरेज एग्रोवेट, ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एजेंसी, आईएसएबी कंसलटेंट, सीगल एडवरटाइजिंग एजेंसी, ट्रीवर्स इंटरप्राइजेज, अमेज़न, हेल्पिंग इंडिया, एकेबी पावर कंसलटेंट, बोस कॉरपोरेशन, आभा एनजीओ, जन जागरण केंद्र, नाइन क्लाउड सॉल्यूशन सहित कई कंपनियों के नाम शामिल हैं‌।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

प्लेसमेंट के लिए ब्लू प्रिंट तैयार

 

उन्होंने बताया कि अब विश्वविद्यालय के इस पहल से विद्यार्थियों के प्लेसमेंट में इजाफा होगा‌। साथ ही उन्होंने बताया कि हर कोर्स को लेकर प्लेसमेंट के लिए ब्लू प्रिंट तैयार की जा रही है और जल्द ही इसे पूरा भी कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ साथ अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट की ऑनलाइन कक्षाएं भी प्रदान की जा रही है ताकि प्लेसमेंट के लिए विद्यार्थियों को पूरे तौर से तैयार किया जा सके।

 

दिखेगा दूरगामी और सकारात्मक प्रभाव

 

ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग के इंद्रजीत घोष ने बताया कि प्लेसमेंट की दिक्कतों को दूर करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उच्च स्तरीय कमेटी के गठन का प्रस्ताव है, ताकि प्लेसमेंट को 100 फीसदी सफल बनाया जा सके‌। साथ ही उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्लेसमेंट की सुविधाएं विद्यार्थियों के लिए मुहैया कराती रही है, लेकिन अब ऑनलाइन प्लेसमेंट सुविधाएं मुहैया कराने से इसका लाभ ज्यादातर विद्यार्थी उठा पाएंगे और इसका दूरगामी और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories