TOP BANNER
Sponsored

हड़ताल के समर्थन में एआईसीसीटीयू ने किया प्रदर्शन, कहा मजदूर-किसान विरोधी है सरकार

गिरिडीह : देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस सदस्यों ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के मजदूर-किसान नीतियों का विरोध किया। गिरिडीह हाई स्कूल के समीप आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से विभिन्न सेक्टरों में चल रहे हड़ताल का समर्थन किया गया।  मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 26, 2020 Nov 26 35 Views
Share

गिरिडीह : देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस सदस्यों ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के मजदूर-किसान नीतियों का विरोध किया। गिरिडीह हाई स्कूल के समीप आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से विभिन्न सेक्टरों में चल रहे हड़ताल का समर्थन किया गया।  मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में बैठी मौजूदा सरकार पूरी तरह से कॉर्पोरेट  परस्त है और इस सरकार के रहते कभी-भी मेहनतकश तबके का भला नहीं हो सकता है।

 

वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने कॉर्पोरेट  जगत को फायदा पहुंचाने के लिए एक तरफ जहां सभी सार्वजनिक क्षेत्रों को उनके लिए खोल दिया है, वहीं दूसरी तरफ श्रमिकों के अधिकारों में भी लगातार कटौतियां की जा रही है। संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को पूर्व में हासिल अधिकार इस सरकार ने खत्म कर दिए हैं। यही नहीं, देश के करोड़ों किसानों पर भी मोदी सरकार ने नए कृषि कानूनों के जरिए कुठाराघात कर दिया है। इन कानूनों के जरिए किसान कार्पोरेटों के गुलाम होने को मजबूर हो जाएंगे।

 

कार्यक्रम की अगुवाई एआईसीसीटीयू के राष्ट्रीय पार्षद सह माले नेता राजेश कुमार यादव तथा गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के माले प्रभारी राजेश सिन्हा ने की, जबकि मुख्य रूप से पप्पू खान, निशांत भास्कर, प्रीति भास्कर, संजय चौधरी, मो. तारिक, मिंटू मल्लिक, रफीक अंसारी, स्वर्ण चौड़े, मनीष राणा, मो. आलम, मो. सलमान, मनोज हांसदा, रुस्तम अंसारी समेत अन्य मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories