TOP BANNER
Sponsored

अहले सुबह राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख पहुंचे जमुआ ,किसानों को कृषि ऋण माफी का दिया आश्वासन

गिरिडीह : राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख अचानक शनिवार को अहले सुबह जमुआ पहुंचे। कृषि मंत्री इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ का औचक निरीक्षण भी किया व हरला आहर के जीर्णोद्धार हेतु स्थल पर जाकर अवलोकन किया, अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से पूछताछ की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 12, 2020 Dec 12 67 Views
Share

गिरिडीह : राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख अचानक शनिवार को अहले सुबह जमुआ पहुंचे। कृषि मंत्री इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ का औचक निरीक्षण भी किया व हरला आहर के जीर्णोद्धार हेतु स्थल पर जाकर अवलोकन किया, अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से पूछताछ की जहां मरीजों ने कहा कि इस अस्पताल में महिला चिकित्सक का अभाव है ,उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस अस्पताल में शीघ्र महिला चिकित्सक का पदस्थापन किया जाएगा।

मौके पर उन्होंने हरला आहर का अवलोकन किया जहां ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सिंचाई के दृष्टिकोण से यह आहर उपयुक्त है। अतः इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा । उन्होंने ग्रामीणों के समक्ष गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की तारीफ करते हुए कहा कि गिरिडीह जिला को श्रेष्ठतम अधिकारी प्राप्त हुआ है, ग्रामीणों की समस्याओं का निदान होगा जो भी काम होगा वह सारा काम हो जाएगा । ग्रामीणों ने जमुआ के अंचलाधिकारी के कार्यकलाप की शिकायत की इस पर कृषि मंत्री ने कहा कि वे शीघ्र इस मामले को विभागीय सचिव को जानकारी देंगे और इसका निदान किया जाऐगा। । कृषि विभाग के संदर्भ में लोगों ने बीज वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की। जिस पर मंत्री ने कृषि विभाग के डायरेक्टर से जांच करवाने की बात कही है।
इस दौरान कृषि मंत्री जमुआ में पत्रकारों से भी रूबरू हुए इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऋण माफी योजना के तहत 2000 करोड़ रुपए बजट में उपलब्ध कर रखा है, किसानों को 50,000 रुपए तक कृषि ऋण माफ किया जाएगा । किसानों का ऋण माफी कार्य प्रक्रिया में है। 30 दिसंबर तक ऋण माफी पर निर्णय हो जाएगा। इस दौरान कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के साथ जमुआ प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष महशर इमाम, कांग्रेस नेत्री मंजू कुमारी, उपप्रमुख चंद्रशेखर राय, असलम अली ,अहमद रजा ,जाहिद आलम ,तिलकधारी यादव, प्रयाग यादव,आदि मौजूद थे ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories