AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पति-पत्नी में अनबन के बाद पत्नी ने फंदे से झूल जान देने का किया प्रयास, ग्रामीणों ने बचाया

गावां : थाना क्षेत्र के मंझने निवासी गोपाल स्वर्णकार व उसकी पत्नी काजल कुमारी के बीच बच्चों को लेकर बुधवार को मामूली विवाद हुआ, जिसके बाद उक्त महिला ने दो बार फंदे से झूल जान देने की प्रयास की। हालांकि दोनों बार पति व परिजनों के तत्परता से महिला का जान बचा लिया गया और

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 28, 2021 Jul 28 38 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के मंझने निवासी गोपाल स्वर्णकार व उसकी पत्नी काजल कुमारी के बीच बच्चों को लेकर बुधवार को मामूली विवाद हुआ, जिसके बाद उक्त महिला ने दो बार फंदे से झूल जान देने की प्रयास की। हालांकि दोनों बार पति व परिजनों के तत्परता से महिला का जान बचा लिया गया और वह अस्पताल में इलाजरत है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला के पति व परिजनों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच विवाह के एक साल बाद से ही कहासुनी चलती आ रही है और कई बार महिला घर से भागने की कोशिश भी कर चुकी है। मंगलवार से पति-पत्नी के बीच बातचीत बंद था जिसके बाद बुधवार को दोनों के बीच बच्चे को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट पर आ गई और पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मगर परिजनों के तत्परता ने उसे बचा लिया। पहली घटना होने के कुछ देर बाद ही पत्नी दुपट्टा के सहारे पुनः फांसी लगाने की कोशिश की जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय ग्राम प्रधान अजीत चौधरी को दी गई। इसके बाद उनसभी ने मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और दुपट्टा द्वारा लगाए गए फंदे से झूलता पाया। उन्होंने तुरंत ही महिला को उतारा और आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां भेज दिया। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है।

बता दें कि महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व मंझने निवासी गोपाल स्वर्णकार से हुई थी। महिला की एक डेढ़ वर्षीय बेटा भी है। इधर, घटना के बाद थाना प्रभारी सूरज कुमार ने भी अस्पताल जाकर परिजनों से पूछताछ की और घटना के संबंध में जानकारी ली।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories