TOP BANNER
Sponsored

पत्नी से हुआ विवाद तो पति ने फांसी में लटक कर दी जान 

  गावां : बुधवार की सुबह गावां थाना क्षेत्र के अमझर में एक व्यक्ति का शव घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला, जिसे देखते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद गावां पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 11, 2023 Jan 11 59 Views
Share

 

गावां : बुधवार की सुबह गावां थाना क्षेत्र के अमझर में एक व्यक्ति का शव घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला, जिसे देखते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद गावां पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार गावां थाना क्षेत्र के अमझर निवासी मनोज उर्मू (26) पिता मंजू मुर्मू का पत्नी के साथ कुछ बातों को लेकर ससुराल में विवाद हुआ। जिसके बाद मंगलवार की देर शाम मृतक अपने ससुराल से अपने घर अमझर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद युवक ने एक बार आत्महत्या करने की कोशिश भी की परंतु परिजनों ने उसे बचा लिया। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव उसके घर से महज 100 मीटर दूर एक पेड़ से लटका पाया। क्षेत्र में यह बात जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। ग्रामीण मौके पर एक जुट हुए और परिजनों को इसकी सूचना दिए जिसके बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा गया।

वहीं सूचना मिलने के बाद गावां पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। इसके साथ ही आगे की जांच पड़ताल में जुट गई।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories