TOP BANNER
Sponsored

कोर्ट फीस वृद्धि के खिलाफ 2 दिवसीय हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, किया आंदोलन

गिरिडीह : कोर्ट फीस में अप्रत्याशित बढ़ोतरी समेत अन्य मुद्दों को लेकर राज्यभर के अधिवक्ता शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल पर हैं. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आह्वाहन का असर गिरिडीह में भी देखने को मिला. यहां भी शुक्रवार से अधिवक्ता हड़ताल पर हैं. हालांकि शुक्रवार को सिविल कोर्ट में अवकाश रहने के कारण एग्जीक्यूटिव

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 6, 2023 Jan 6 45 Views
Share

गिरिडीह : कोर्ट फीस में अप्रत्याशित बढ़ोतरी समेत अन्य मुद्दों को लेकर राज्यभर के अधिवक्ता शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल पर हैं. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आह्वाहन का असर गिरिडीह में भी देखने को मिला. यहां भी शुक्रवार से अधिवक्ता हड़ताल पर हैं. हालांकि शुक्रवार को सिविल कोर्ट में अवकाश रहने के कारण एग्जीक्यूटिव कोर्ट में काफी संख्या में अधिवक्ता एकजुट हुए और फीस बढ़ोतरी का जमकर विरोध जताया. बताया गया कि बढ़ी हुई कोर्ट फीस को अभिलंब वापस करने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, राज्य में पीपी, एपीपी की बहाली अधिवक्ताओं के पैनल से करने, अधिवक्ताओं के कल्याण की योजना के लिए सरकार बजट में प्रावधान करने आदि मांग को लेकर स्टेट बार काउंसिल के आह्वाहन पर गिरिडीह में भी अधिवक्ता हड़ताल पर हैं. हड़ताल के मद्देनज़र शनिवार को भी अधिवक्ता न्यायायिक कार्यों से दूर रहेंगे.

इस बाबत बार एसोसिएशन के महासचिव चुन्नूकांत ने कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं के सामाजिक मंच की लड़ाई है.

हड़ताल मौके पर अधिवक्ता सच्चिदानंद प्रसाद, सरवन मंडल, शशांक शेखर, रूपेश कुमार, मोहित लाला, विनय बख्शी, संदीप कुमार गुप्ता समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories