TOP BANNER
Sponsored

अवैध बालू उठाव पर प्रशासनिक कार्रवाई, 9 ट्रैक्टर जब्त, हिरासत में चालक

गिरिडीह: जिले भर में नदी घाटों से अवैध रूप बालू उटाव कारोबार धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है। वहीं सोमवार को इस मुद्दे पर प्रशासन एक्शन में आई और कार्रवाई की। बताया गया कि लगातार मिल रहे सूचनाओं के बाद उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के आदेश पर प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 23, 2020 Nov 23 55 Views
Share

गिरिडीह: जिले भर में नदी घाटों से अवैध रूप बालू उटाव कारोबार धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है। वहीं सोमवार को इस मुद्दे पर प्रशासन एक्शन में आई और कार्रवाई की। बताया गया कि लगातार मिल रहे सूचनाओं के बाद उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के आदेश पर प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी के क्रम में वनखंजो नदी पुल के नीचे से 9 ट्रैक्टर पकड़ा गया। कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ तो मौके से भाग निकले वहीं कुछ चालकों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

इस बाबत प्रशिक्षु आईएएस सैय्यद रियाज अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी कि वनखंजो नदी पुल के नीचे से बालू की चोरी हो रही है। सूचना के बाद उपायुक्त के निर्देशानुसार एक टीम गठित किया गया। जिसके बाद टीम ने छापेमारी की। छापेमारी में पचम्बा थाना प्रभारी और मुफ्फसिल पुलिस को भी सम्मिलित किया गया था। बताया कि 9 ट्रैक्टर को रंगे हाथ बालू लोड करते या लोड करने के लिए खड़े रहने पर पकड़ा गया है। कुछ चालकों को भी पकड़ा गया है। कहा कि अभियान शुरू हो गया है जो आगे भी जारी रहेगा।

MIDDLE
Sponsored

छापेमारी में प्रशिक्षु आईएएस सैय्यद रियाज अहमद, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, डीएमओ सतीश नायक,नगर थाना , पचम्बा थाना, मुफ्फसिल थाना की पुलिस शामिल थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories