AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ढाबों पर प्रशासन का छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, 5 गिरफ्तार

गिरिडीह :  खोरीमहुआ अनुमंडल प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए राजधनवार थाना और घोरथम्बा ओपी क्षेत्र के कई ढाबों और लाइन होटलों में छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेश रंजन के पर्वेक्षण में मंगलवार की शाम 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक की गई। गुप्त सूचना के आधार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह :  खोरीमहुआ अनुमंडल प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए राजधनवार थाना और घोरथम्बा ओपी क्षेत्र के कई ढाबों और लाइन होटलों में छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेश रंजन के पर्वेक्षण में मंगलवार की शाम 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब, बीयर और अवैध चुलाई शराब की कई बोतलें जब्त की गईं। मौके से ढाबा और होटल संचालकों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी दल में अनुमंडल पदाधिकारी के साथ उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन, गोरथम्बा ओपी के पुलिस सहायक अवर निरीक्षक, गृह रक्षक जवान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। उत्पाद विभाग के अनुसार, क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और खुफिया सूचनाओं के आधार पर यह अभियान चलाया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने प्रशासन की इस सख्त पहल की सराहना की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories