TOP BANNER
Sponsored

साइबर शातिरों का कारनामा, पूर्व विधायक की फर्जी आईडी से ठगी का प्रयास

गिरिडीह : गांडेय के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता प्रो जयप्रकाश वर्मा के नाम से फर्जी फ़ेसबुक आईडी बनाकर इस बार साइबर शातिरों ने ठगी का प्रयास किया है। शनिवार की रात श्री वर्मा को इसकी जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों से फर्जी आईडी से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 23, 2021 May 23 40 Views
Share

गिरिडीह : गांडेय के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता प्रो जयप्रकाश वर्मा के नाम से फर्जी फ़ेसबुक आईडी बनाकर इस बार साइबर शातिरों ने ठगी का प्रयास किया है। शनिवार की रात श्री वर्मा को इसकी जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों से फर्जी आईडी से आए रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट नहीं करने और न ही पैसे भेजने की बात कही है।

इधर गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने भी लोगों से अन्य फेसबुक आईडी से रिक्वेस्ट नहीं स्वीकार करने की अपील की है। उन्होंने पोस्ट कर कहा है कि आप सभी स्वस्थ रहें,सुरक्षित रहें… ईश्वर से यही मंगलकामना है। हमारे नाम से मिलता जुलता किसी भी अन्य फेक प्रोफाईल से किसी भी प्रकार के पैसे की मांग या अन्य किसी भी अनुरोध को स्वीकार ना करें, कृप्या उसे #Block करने का काम करें।

बता दें कि इससे पूर्व जिले के एक प्रशासनिक अधिकारियों के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर पैसे मांगने का मामला प्रकाश में आया था। और अब साइबर ठग नेताओं की आईडी का क्लोन बनाकर ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को सचेत रहने की दरकार है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories