AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नवजात शिशु को डायन भूत का आरोप लगाकर मारने का आरोप, पुलिस ने मामले को कराया शांत

गावां : थाना क्षेत्र के जमडार में सगे दादा के द्वारा पौते का शव समधी के घर में रख देने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि जमडार निवासी राजेंद्र मोदी अपने नवजात पोते का शव जमडार में ही बेटी व दामाद के घर यह कहकर रख दिया गया कि उसी ने ओझागुनी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 5, 2021 Aug 5 32 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के जमडार में सगे दादा के द्वारा पौते का शव समधी के घर में रख देने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि जमडार निवासी राजेंद्र मोदी अपने नवजात पोते का शव जमडार में ही बेटी व दामाद के घर यह कहकर रख दिया गया कि उसी ने ओझागुनी कर उनके नवजात पोते को मार डाला है। बता दें कि जमडार निवासी राजेन्द्र मोदी के दो सगे बेटों की मौत दो माह पूर्व बेटी और दमाद घर में शराब पीने के बाद संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई थी।

 

दोनों बेटों की मौत का आरोप दमाद व समधी पर ही लगाया गया था। उस समय दोनों का दाह संस्कार बिना पोस्टमार्टम कराए ही कर दिया था। लेकिन बाद में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छोटे बेटे का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक विकास मोदी की पत्नी अपने मायके बांका बिहार चली गई। बाद में कुछ माह पूर्व मृतक विकास मोदी का एक बेटा मृतक के पत्नी के मायके में ही हुई थी। लेकिन बुधवार को नवजात शिशु की मौत हो गई। जिसे मृतक के दादा राजेन्द्र मोदी ने दमाद और समधी के घर नवजात शिशु का शव लाकर यह कहकर रख दिया कि उसी ने ही उसके पोते को डायन भूत लगाकर मार दिया है। घटना के बाद मौके पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाबुझा कर मामला शांत करा दिया है।

इधर, थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। नवजात के शव को परिजनों के हस्तक्षेप के बाद उसे दफन कराने के लिए भेज दिया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories