TOP BANNER
Sponsored

अभाविप गिरिडीह कॉलेज इकाई की हुई बैठक, नए कार्यकर्त्ताओं को दी गई संगठन की जानकारी

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह कॉलेज इकाई की एक बैठक शुक्रवार को बरगंडा स्थित संघ कार्यालय में की गई. बैठक में गिरिडीह कॉलेज इकाई के नये कार्यकर्त्ताओं की बैठक कर विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विघार्थी परिषद के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही कॉलेज की शैक्षणिक समस्या का

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 29, 2021 Jan 29 15 Views
Share

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह कॉलेज इकाई की एक बैठक शुक्रवार को बरगंडा स्थित संघ कार्यालय में की गई. बैठक में गिरिडीह कॉलेज इकाई के नये कार्यकर्त्ताओं की बैठक कर विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विघार्थी परिषद के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही कॉलेज की शैक्षणिक समस्या का समाधान कर कॉलेज परिसर में शिक्षा का स्तर सुघारकर एक अच्छा वातावरण आये इस पर विस्तार से चर्चा की गई.

इस बाबत अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल त्रिवेदी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि (एबीवीपी या विद्यार्थी परिषद) एक भारतीय छात्र संगठन है। इसकी स्थापना 9 जुलाई, 1949 को संघ के कार्यकर्ता बलराज मधोक जी की अगुवाई में की गयी थी. मुंबई के प्रोफेसर यशवंत केलकर जी इसके मुख्य कार्यवाहक बने. विद्यार्थी परिषद का नारा है – ज्ञान, शील और एकता. आज विद्यार्थी परिषद् न केवल भारत का बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र-संगठन है.

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शर्मा ने कहा कि संगठन छात्रों से प्रारंभ हो, छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है. विद्यार्थी परिषद् के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है. विद्यार्थी परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है.

MIDDLE
Sponsored

बैठक में अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल त्रिवेदी, अभिषेक शर्मा, नगर एसएफडी प्रमुख रोशन चंद्रवंशी, कॉलेज मंत्री उज्जवल तिवारी, कॉलेज मिडिया प्रभारी अंकित राज, कॉलेज उपाध्यक्ष शशिकांत वर्मा,कॉलेज कार्यकारणी सदस्य राजेश कुमार, सतिश कुमार, सचिन शर्मा, नए कार्यकर्ताओं में उदय कुमार, विवेक वर्मा, राहुल राणा, सौरभ प्रजापति, आशीष कुमार, गौरव विश्वकर्मा, सौरभ सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories