AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कोरोना को लेकर अभाविप ने चलाया जागरूकता अभियान

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेंगाबाद इकाई ने शनिवार को प्रखंड के डाकबंगला, झलकडीहा, करमजोरा, चपुआडीह, फिटकोरिया, बेंगाबाद सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे समूहों में बटकर गाँव-गाँव जाकर ग्रामीणों से जनता कर्फ्यू के समर्थन करने एवं दुकानदारों से दुकानों को बंद रखने की अपील की।ताकि कोरोना वायरस (Covid19) से बचाव हेतु एक सार्थक


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेंगाबाद इकाई ने शनिवार को प्रखंड के डाकबंगला, झलकडीहा, करमजोरा, चपुआडीह, फिटकोरिया, बेंगाबाद सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे समूहों में बटकर गाँव-गाँव जाकर ग्रामीणों से जनता कर्फ्यू के समर्थन करने एवं दुकानदारों से दुकानों को बंद रखने की अपील की।ताकि कोरोना वायरस (Covid19) से बचाव हेतु एक सार्थक प्रयास किया जा सके।

अभविप के कार्यकर्ताओं ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम सब भारतीयों से हमारी सुरक्षा के लिए खुद की रक्षा के लिए एक दिन रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुद पर कर्फ़्यू (जनता कर्फ्यू) यानी अपने घरों से बाहर न निकलने का आग्रह किया है, जिसे हम सभी भारतीयों को पालन करना चाहिए ताकि देश इस भयंकर महामारी के दौर से आसानी से निकल सके। कार्यकर्ताओं ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए टिप्स भी दिए।

अभाविप आयम प्रमुख रौशन सिंह के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं ने यह अभियान चलाया। जागरूकता अभियान में परिषद के सहोदर मण्डल, विकास मण्डल, दशरथ मण्डल, पंकज सिंह, अश्विनी सिंह, ईश्वर मण्डल, धर्मेंद सिंह, सुमित गुप्ता, सुभाष मण्डल शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories