AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आप पार्टी के दस सदस्यीय टीम ने अस्पताल और स्कूल की समस्याओं का लिया जायजा

गावां : आम आदमी पार्टी के दस सदस्यीय टीम ने शनिवार को ग्रामीणों की शिकायत पर अस्पताल और विद्यालय का जायजा लिया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने सबसे पहले कन्या उच्च विद्यालय में व्याप्त समस्याओं का जायजा लिया और संबंधित विभाग से इस दिशा में पहल करने की मांग की। सदस्यों ने विद्यालय में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : आम आदमी पार्टी के दस सदस्यीय टीम ने शनिवार को ग्रामीणों की शिकायत पर अस्पताल और विद्यालय का जायजा लिया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने सबसे पहले कन्या उच्च विद्यालय में व्याप्त समस्याओं का जायजा लिया और संबंधित विभाग से इस दिशा में पहल करने की मांग की। सदस्यों ने विद्यालय में पुस्तकालय, खेलकूद सामग्री, विद्यालय के निगरानी के लिए गार्ड, महिला शिक्षक, कक्षाओं में पंखा, सभी विषय के शिक्षक, विज्ञान प्रयोगशाला व चाहरदीवारी एवं सभी छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कक्षा संचालन तथा पानी के अभाव में बंद पड़े शौचालय को चालू करवाने की मांग की। बाद में सदस्यों ने गावां अस्पताल का भी दौरा किया जहां मलेरिया का इंजेक्शन, एक्सरे मशीन आदि के उपलब्धता की मांग को लेकर विभाग को अवगत कराने की बात कही।

इस बाबत आम आदमी पार्टी के धनवार विधानसभा प्रभारी सागर कुमार चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों के शिकायत पर शनिवार को कन्या उच्च विद्यालय और अस्पताल का जायजा लिया गया। जिसमें कन्या उच्च विद्यालय में संसाधनों की घोर कमी गई। विद्यालय में पीनी पीने का कोई सरल व्यवस्था नहीं है। एक जो चापानल है उसमें पानी के दौरान ज्यादा आयरन की मात्रा निकलता है। वहीं विद्यालय के चाहरदीवारी भी टूटा हुआ है। जिससे छात्र-छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। वहीं अस्पताल में महिला चिकित्सक से लेकर कई डॉक्टरों की घोर कमी है। अस्पताल में नाइट गार्ड आदि की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इससे आए दिन अस्पताल में कई घटनाएं होती रहती है। उन्होंने शीघ्र संबंधित विभाग से यहां के व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाने की मांग की है।

मौके पर सुधीर कुमार राणा, जितेंद्र चंद्रवंशी, पंकज यादव, राजेश दास, निराला नीतीश, कमलेश यादव, अंकित कुमार, सोनू कुमार, सुरेंद्र मिस्त्री आदि उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories