TOP BANNER
Sponsored

कृषि बिल के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति ने नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी गिरिडीह इकाई के द्वारा गुरूवार को केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि बिल के विरोध में जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में गिरिडीह शहर के मुख्य मार्ग में प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता कृष्णानगर स्थित पार्टी कार्यालय से मास्क लगाकर पैदल सोशल डिस्टेंस का पालन करते

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 24, 2020 Sep 24 48 Views
Share

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी गिरिडीह इकाई के द्वारा गुरूवार को केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि बिल के विरोध में जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में गिरिडीह शहर के मुख्य मार्ग में प्रदर्शन किया।

इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता कृष्णानगर स्थित पार्टी कार्यालय से मास्क लगाकर पैदल सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अलकापुरी, भंडारीडीह, अम्बेडकर चौक होकर टॉवर चौक पर पहुंचे और वहां विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला संयोजक के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल उपायुक्त कार्यालय गए और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के माध्यम से बिल पर राष्ट्रपति हस्ताक्षर नहीं करें इसकी मांग की गई।

मौके पर जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि राज्यसभा में अल्पमत के बावजूद केंद्र सरकार ने असंवैधानिक तरीके से राज्यसभा में किसान विरोधी बिल पारित करवाया। केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल में किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कोई गारंटी नहीं है। इस बिल से सिर्फ उद्योगपतियों का ही फायदा होगा, किसानों को नहीं।

MIDDLE
Sponsored

देश में किसानों की आवाज , विपक्ष की आवाज को अनसुनी करके पूंजीपतियों के दवाब में केंद्र सरकार ने लोकसभा और राजयसभा में तीन किसान विरोधी बिल पास किया है। खासकर राज्यसभा में भाजपा के पास बहुमत नहीं होने के बावजूद असंवैधानिक तरीके से किसान विरोधी बिल पास किया गया, जिसको लेकर पूरे देश के किसानों में गुस्सा है।

नगर अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि देश के किसानों के साथ ना इंसाफी हुई है किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। इस नीति के चलते हमारे किसान भाई अपने अनाजों को औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर हो जाएंगे इस लिए हमारी पार्टी किसानों के साथ खड़ी हैं ,उनके लिए आज हम पूरे देश में विरोध दिवस मना रहे हैं। किसानों द्वारा कल 25 सितम्बर को भारत बंद के आहवान को आम आदमी पार्टी पूरा समर्थन देती है।

कार्यक्रम में डुमरी विधानसभा प्रभारी निर्मल प्रसाद महतो , जमुआ विधानसभा प्रभारी मेहबूब अंसारी , गिरिडीह विधानसभा उपाध्यक्ष मुर्शीद मिर्जा , अभिषेक सिन्हा , सृजन पाल सिंह , विवेक आनन्द कुशवाहा , रोहित विश्वकर्मा , कासीम अंसारी , मेराज आलम , तैयब अंसारी , साजीद हुसैन , हर्षवर्धन सिसोदिया , अरविन्द कुमार राय , राहुल कुमार चौधरी , उदय सिंह , अरूण यादव समेत अन्य कई लोग शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories