TOP BANNER
Sponsored

दिनदहाड़े गल्ला लेकर भाग रहा था युवक, दुकानदार ने पकड़ा

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के कुटिया रोड में आटा बेसन की एक दुकान से दिनदहाड़े गल्ला लेकर भागने का मामला सामने आया है। हालांकि दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया,जबकि उसके अन्य साथी मौके से भाग खड़े हुए। पकड़ा गया युवक अपना नाम अविनाश और घर गढ़ाटांड़ बता रहा है।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 29, 2020 May 29 55 Views
Share

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के कुटिया रोड में आटा बेसन की एक दुकान से दिनदहाड़े गल्ला लेकर भागने का मामला सामने आया है। हालांकि दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया,जबकि उसके अन्य साथी मौके से भाग खड़े हुए।

पकड़ा गया युवक अपना नाम अविनाश और घर गढ़ाटांड़ बता रहा है। मामले की सूचना पर पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

 

इस बाबत दुकानदार गोविंद भदोरिया ने बताया कि एक बाइक पर तीन युवक आए और बाइक से एक ने उतर कर किसी दुकान का एड्रेस पूछने लगा। इसके जवाब में उन्होंने बताया कि बाजार में काफी सारे दुकान हैं मुझे नहीं पता उसके बाद एक युवक ने उनकी दुकान में मौजूद गल्ले को लेकर भागने लगा। जिसके बाद उन्होंने पीछा किया तो गल्ला गिर गया और उन्होंने बाइक पर बैठने के दौरान एक को दबोच लिया। जिसके बाद पहले से बाइक में सवार 2 युवक भाग निकले।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories