TOP BANNER
Sponsored

चाकू से वार कर युवक की हत्या, आक्रोश में सड़क जाम

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित नवजीवन नर्सिंग होम के पास लगभग आधा दर्जन की संख्या में लोगों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से जोरदार प्रहार कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया इसके बाद उसे नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इस दौरान उसके गंभीर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 15, 2024 May 15 40 Views
Share

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित नवजीवन नर्सिंग होम के पास लगभग आधा दर्जन की संख्या में लोगों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से जोरदार प्रहार कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया इसके बाद उसे नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इस दौरान उसके गंभीर स्थिती को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर धनबाद रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मृतक युवक सिहोडीह का रहने वाला छोटी यादव था।

घटना के बाद परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। वहीं आक्रोश में परिजन और स्थानीय लोगों ने जिला परिषद के पास सड़क जाम कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मृतक छोटी यादव कोर्ट में गवाही देने आया था। गवाही से लौटने के दौरान पांच लोगों ने मिलकर पहले उसे रोका और फिर मौके पर खड़े एंबुलेंस के पीछे ले जाकर चाकू से वार कर दिया। बताया जाता है कि चाकू के प्रहार से उसकी आंत बाहर आ गई थी। हालांकि हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories