AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मवेशियों को लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, व्यापारी व 8 मवेशियों की मौत

चालक गंभीर रूप से हुआ घायल गिरिडीह : गावां थाना इलाके के बेन्ड्रो गांव के पास रविवार देर रात को मवेशियों से लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना में ट्रक में सवार व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं इसमें 8 मवेशी भी काल के गाल में समा गए. घटना की सूचना


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

गिरिडीह : गावां थाना इलाके के बेन्ड्रो गांव के पास रविवार देर रात को मवेशियों से लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना में ट्रक में सवार व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं इसमें 8 मवेशी भी काल के गाल में समा गए. घटना की सूचना पर देर रात को स्थानीय ग्रामीण जुटे और पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी के जरिए ट्रक को सीधा कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार घटना में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे कहीं बाहर ले जाया गया है. वहीं मृतक व्यापारी दुर्गापुर का बताया जा रहा है. घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में 14 गाय और 11 बछड़े लोड थे. 8 गाय के मौत के बाद 2 गाय की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है. पशु चिकित्सक के द्वारा बचे सभी का इलाज किया जा रहा है.

गौरतलब है कि बिहार के रास्ते लगातार मवेशियों की तस्करी की जाती है. तस्कर गावां-सतगावां पथ से पटना के रास्ते को सुरक्षित रास्ते के रूप में इस्तेमाल करते हैं. जहां क्रूरता पूर्वक मवेशियों को छोटे-बड़े वाहनों से तस्करी किया जाता है. ऐसे में पुलिस की नज़र से कैसे तस्कर निकल जाते हैं यह बड़ा सवाल है. वरीय पुलिस पदाधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की दरकार है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories