TOP BANNER
Sponsored

खपडा़ फेर रहा एक व्यक्ति आया कंरट के चपेट में,ईलाज के दौरान हुई मौत

गिरिडीह : कच्चा मकान में खपडा़ फेर रहे एक व्यक्ति की मौत कंरट प्रवाहित बिजली की नगां तार में पैर फंसने के बाद कंरट लगने से हो गया।दुर्घटना में मृत शंकर रजक को बचाने गयी उसकी पत्नी और पिता भी कंरट के चपेट में आ कर घायल हो गये।घटना देवरी थाना क्षेत्र के बेडोडीह गांव

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 23, 2021 Jun 23 36 Views
Share

गिरिडीह : कच्चा मकान में खपडा़ फेर रहे एक व्यक्ति की मौत कंरट प्रवाहित बिजली की नगां तार में पैर फंसने के बाद कंरट लगने से हो गया।दुर्घटना में मृत शंकर रजक को बचाने गयी उसकी पत्नी और पिता भी कंरट के चपेट में आ कर घायल हो गये।घटना देवरी थाना क्षेत्र के बेडोडीह गांव की है।अत्यधिक बारिश की वजह से शंकर रजक का खपडै़ल घर चुने लगा था।जिसको ठीक करने के लिए शंकर सुबह खपड़ैल उतार रहा था इसी क्रम में बिजली के खंभे से मीटर तक कवर तार के साथ सपोट के लिए दिया नंगा तार में कंरट प्रवाहित हो रहा था है।उसमे पैर फंस जाने से शंकर रजक को करंट का जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर गिर गया।इस देख जब उसकी पत्नी और पिता दौड़कर बचाने गए तो वे दोनों भी करंट के चपेट में आकर घायल हो गया।तीनों को आननफानन में दुबे नर्सिंग होम अस्पताल ले गया जहां शंकर रजक की नाजुक स्थिति को देखते हुए गिरीडीह रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया।घायल मृतक के पिता और पत्नी की स्थिति सामान्य है।इधर इस घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

वही मृतक के परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप हाजरा,अनिल चौधरी,समाज सेवी लाला अशोक कुमार,किशोर प्रदास वर्मा,हरियादिह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रघु मरांडी,ऊर्जा मित्र सुबास कुमार,सेवानरिवित शिक्षक रामदेव रजक,गोपाल रजक आदि लोग उपस्थित होकर मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories