TOP BANNER
Sponsored

द्वारपहरी में आपसी रंजिश में हुआ खूनी संघर्ष,भागकर कई लोगों ने बचाई जान

गिरिडीह : आपसी रंजिश में इन दिनों लोग हैवानियत की सारी हदें पार कर दे रहे हैं।मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के द्वारपहरी के टोला सियाटांड में गुरुवार की अहले सुबह जब लोग सो कर उठे ही थे कि दरिंदगी भरे अंदाज में पूर्व से घात लगाए लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया।मामले को लेकर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 14, 2022 Apr 14 46 Views
Share

गिरिडीह : आपसी रंजिश में इन दिनों लोग हैवानियत की सारी हदें पार कर दे रहे हैं।मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के द्वारपहरी के टोला सियाटांड में गुरुवार की अहले सुबह जब लोग सो कर उठे ही थे कि दरिंदगी भरे अंदाज में पूर्व से घात लगाए लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया।मामले को लेकर सुनील साव ने बताया की ईट पत्थर की बौछार के साथ हरवे हथियार से लैस लखन साव,सुरेश साव,जितन साव, अंकित साव,आलोक साव,पकज साव आदि लोगों ने उनके चाचा गिरिडीह कंज्यूमर कोर्ट के सदस्य भागीरथ साव और पिता भुनेश्वर साव पर जानलेवा हमला कर दिया।

जिससे भागीरथ साव और भुनेश्वर साव लहूलुहान हो गये, जान मारने की नियत से किए गए इस हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। भागीरथ साव और भुनेश्वर साव के अन्य परिजन इन हमलावरों से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।और भाग कर अपनी जान बचाई। जिसका फायदा उठाते हुए हमलावरो ने उनके घरों में जमकर लूटपाट भी किया और घर में रखें नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात लूट लिए। बाद में आसपास के लोगों को जुटने के बाद सभी घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। जहां फिलहाल भागीरथ साव और भुनेश्वर साव का इलाज चल रहा है इधर मामले की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस भी गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंची और घायलों से उनका बयान दर्ज करवाया। इधर दूसरे पक्ष के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन द्वारपहरी में हुए इस खूनी संघर्ष से इलाके में दहशत का माहौल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories