TOP BANNER
Sponsored

यात्री भाड़ा में राहत: आज रात 12 बजे से पुरानी दर से मिलने लगेगा रेल टिकट, भाड़ा 25 से 30% कम होगा

रेल यात्रियों को 15 नवंबर से यात्री भाड़ा में राहत मिलने जा रहा है। स्पेशल बनाकर चलाई जा रही ट्रेनों को रेलवे 15 नवंबर से पूर्ववत सामान्य तरीके से चलाएगा। इससे यात्री भाड़ा में 25 से 30 फीसदी की कमी आएगी। इस सबंध में जोनल स्तर पर पत्राचार हुआ है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 14, 2021 Nov 14 47 Views
Share

रेल यात्रियों को 15 नवंबर से यात्री भाड़ा में राहत मिलने जा रहा है। स्पेशल बनाकर चलाई जा रही ट्रेनों को रेलवे 15 नवंबर से पूर्ववत सामान्य तरीके से चलाएगा। इससे यात्री भाड़ा में 25 से 30 फीसदी की कमी आएगी। इस सबंध में जोनल स्तर पर पत्राचार हुआ है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के चीफ ट्रांसपोर्ट मैनेजर आशीष भाटिया की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि रेलवे अपने साॅफ्टवेयर में बदलाव कर रहा है।

इसके तहत स्पेशल बनकर चल रही ट्रेनों को 15 नवंबर से पूर्ववत तरीके से चलाया जाएगा। मालूम हो कि दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से फिलहाल 90 ट्रेनें एमएसपीसी (मेल सुपरफास्ट पैसेंजर कोविड स्पेशल) स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही हैं। वहीं 48 ट्रेन होलीडे स्पेशल ट्रेन बनकर चल रही हैं। 24 पैसेंजर व मेमू को भी स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है। इन सभी ट्रेनों में यात्रियों को 25 से 30 प्रतिशत तक अधिक भाड़ा कोरोना काल से पहले की तुलना में देना पड़ रहा है।

पहले से टिकट कटा चुके यात्रियों को लाभ नहीं

रविवार की रात 12 बजे के बाद से टिकट करानेवालों को ही घटा हुआ किराया का लाभ मिलेगा। वहीं इससे पहले टिकट कटा चुके लोगों को रेलवे पैसा वापस नहीं करेगा। अब लोगों को ट्रेनों के पुराने नंबर के साथ टिकट कराना होगा। ट्रेन नंबर के पहले 0 के बदले 1 लगाकर टिकट बुक कराना होगा।

MIDDLE
Sponsored

ऐसी होगी व्यवस्था

जनरल कोच के साथ चलेंगी ट्रेन, पर जनरल कोच की सीटों के लिए भी होगा आरक्षण

एसी कोच में फिलहाल नहीं मिलेगा बेड रोल

कोरोना प्रोटोकाॅल का करना होेगा पालन

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories