AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिरने में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह जख्मी, तीन रेफर

गावां : थाना क्षेत्र के बिरने में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में छह लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों के सहयोग से सभी घायलों को गावां सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को बेहतर उपचार के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : थाना क्षेत्र के बिरने में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में छह लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों के सहयोग से सभी घायलों को गावां सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

प्रथम पक्ष की ओर से गावां थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी बताया गया की मारपीट में घायल एक महिला का इलाज गिरिडीह में चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से हुए मारपीट में मसोमात सावित्री देवी पति स्व हरखू यादव, राजू यादव पिता स्व हरखू यादव, बुद्धू यादव पिता स्व बृहस्पति यादव गायत्री देवी पति सुबोध यादव, लीलावती देवी पति बुद्धू यादव, चिंता देवी पति कैलाश यादव घायल हो गए। बाद में चिकत्सकों ने तीन लोगों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में प्रथम पक्ष के बुद्धू यादव ने बताया कि विवादित जमीन पर मेरे गोतिया द्वारा जबरन काम किया जा रहा है। जिसे पुलिस के द्वारा रुकवाया गया था। लेकिन बाद में पुलिस के जाते ही राजू यादव और उसकी मां ने हमलोगों पर लाठी डंडा से अचानक हमला कर दिया, जिसमें हमलोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

वहीं दूसरे पक्ष के मसोमात सावित्री देवी ने बताया कि हमलोग काम रोक कर जमीन का पेपर निकालने घर के अंदर गए, तभी मेरे भैसुर बुद्धू यादव, गायत्री देवी, लीलावती देवी और चिंता देवी लाठी ठंडा से मेरे पुत्र राजू यादव पर हमला कर दिया बेटे को बचाने गए तो मेरे साथ भी मारपीट उन लोगों ने किया। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories