AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बालिका दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ कन्या पूजन

गावां : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को गावां प्रखंड के मुस्लिम टोला समेत कई आंगनबाड़ी केंद्रों में कन्या पूजन कराया गया। इस दौरान पांच वर्ष से कम की बालिकाओं का पूजन विधिवत किया। उपस्थित लोगों ने कन्या को देवी मानकर उसके पैर धोये एवम वस्त्र से सुसज्जित कर विधिवत पूजा की एवम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को गावां प्रखंड के मुस्लिम टोला समेत कई आंगनबाड़ी केंद्रों में कन्या पूजन कराया गया। इस दौरान पांच वर्ष से कम की बालिकाओं का पूजन विधिवत किया। उपस्थित लोगों ने कन्या को देवी मानकर उसके पैर धोये एवम वस्त्र से सुसज्जित कर विधिवत पूजा की एवम बेटियों की रक्षा एवम पढ़ाने का संकल्प लिया।

मौके पर सेविका गुलशन आरा ने कहा कि वर्तमान में बेटी व बेटा में कोई अंतर नहीं है। बेटिया भी पढ़ लिख कर विभिन्न क्षेत्रों में समाज की सेवा कर रही है। घर में यदि एक बेटी साक्षर हो गयी तो सारा परिवार साक्षर हो जाता है। हमें बालिकाओं के प्रति भेद भाव नहीं करते हुए उसे विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए जिससे वे भी अपनी योग्यता व प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।मौके पर सेविका गुलशन आरा, सुनीता देवी, ज्योति देवी, पोषण सखी तमन्ना प्रवीण, सरिता सोनी समेत दर्जनों उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories