TOP BANNER
Sponsored

जमडार में छठ घट निर्माण कार्य का जिप सदस्य ने लिया जायजा, दिए कई निर्देश

गावां : जिप सदस्य इमरान अंसारी मंगलवार को गावां प्रखंड स्थित जमडार के डढों में आगामी छठ महापर्व को लेकर चले रहे छट घाट निर्माण कार्य का जायजा लिया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे विकास कार्य का भी अवलोकन किया। इस मौके पर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 12, 2021 Oct 12 55 Views
Share

गावां : जिप सदस्य इमरान अंसारी मंगलवार को गावां प्रखंड स्थित जमडार के डढों में आगामी छठ महापर्व को लेकर चले रहे छट घाट निर्माण कार्य का जायजा लिया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे विकास कार्य का भी अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने दुर्गा पूजा पंडाल का भी निरीक्षण किया। कहा कि सभी श्रद्धालु कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए त्योहार मनाएं व फेस मास्क का प्रयोग करें। कहा कि जिला परिषदों को कनीय अभियंता द्वारा ठगने का काम किया गया है।

क्योंकि जिला अनाबद्ध योजना के राशि के आधा पैसा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अपने प्रखंड की योजनाओं के लिए आवंटित कर लिया गया है। बाकी 44 जिप सदस्यों को ठगने का काम किया गया है। कहा कि इसपर शीघ्र ही पहल नहीं किया गया तो दुर्गा पूजा के बाद जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने डीएफओ से भीखी घाटी के एनओसी पर शीघ्र ही पहल करने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories