TOP BANNER
Sponsored

बालिका सशक्तिकरण सम्मान समारोह एवं साइकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

बेटियों की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित हो गावां : विश्व बालिका दिवस के अवसर पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा उपरैली कहुवाई मध्य विद्यालय परिसर में फुटबॉल टूर्नामेंट, खेलकूद प्रतियोगिता सह साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तिसरी एवं गावां के 22 बाल मित्र ग्रामों की बालिकाओं ने भाग लेकर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 11, 2021 Oct 11 35 Views
Share

बेटियों की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित हो

गावां : विश्व बालिका दिवस के अवसर पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा उपरैली कहुवाई मध्य विद्यालय परिसर में फुटबॉल टूर्नामेंट, खेलकूद प्रतियोगिता सह साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तिसरी एवं गावां के 22 बाल मित्र ग्रामों की बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

फुटबॉल प्रतियोगिता के अलावा ज्ञान-विज्ञान, पेंटिंग, निबंध लेखन एवं सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभावान बालिकाओं ने हिस्सा लिया। पूजा कुमारी, अमीषा कुमारी,नीलम कुमारी,अंजनी कुमारी,संजना कुमारी को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने पर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
हरिहरपुर उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार एवं मध्य विद्यालय उपरैली कहुवाई के सचिव विनोद यादव ने जज की भूमिका का निर्वहन किया।

सुदूरवर्ती बाल मित्र ग्रामों की ये ऐसी बालिकाएं हैं जिन्हें कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा बाल श्रम एवं बाल व्यापार से मुक्त करवाकर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया गया। इन बालिकाओं के घर से मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालयों की दूरी 5 से 7 किलोमीटर है। साइकिल मिल जाने से ये बालिकाएं आसानी से विद्यालय जाकर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी।

MIDDLE
Sponsored

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के निदेशक ओमप्रकाश पाल ने कहा कि आज के दिन समाज एवं सरकारों को बैठकर बेटियों के बारे में सोचने एवं मंथन करने की जरूरत है।
बेटियों को समाज में समान भागीदारी का दर्जा मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, आरिफ अंसारी, चम्पा कुमारी ,सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी,सुरेन्द्र पंडित,तरुण सिंह,उदय राय,मो.आरिफ अंसारी,संदीप नयन,सुप्रिया राय,राजेश सिंह,श्रीराम कुमार,अनिल कुमार,कृष्णा पासवान,सुरेन्द्र सिंह,विक्कू कुमार विरेन्द्र यादव,अमित कुमार,भीम चौधरी, शिवशक्ति कुमार राजेश शर्मा,,प्रतीक रंजन,पंकज कुमार,नीरज कुमार,वेंकटेश प्रजापति,सतीश मिस्त्री व बालिकाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories