TOP BANNER
Sponsored

सर्पदंश से घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत

गावां : गावां थाना क्षेत्र के भागलपुर में सर्पदंश से घायल किशोरी की मौत इलाज के दौरान हो गई। बता दें कि गत 30 सितंबर को भागलपुर निवासी मनोज यादव के 12 वर्षीय बेटी एंपी कुमारी अपनी सहेलियों के साथ नदी से घर से लौट रही थी। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसके पैर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 4, 2021 Oct 4 48 Views
Share

गावां : गावां थाना क्षेत्र के भागलपुर में सर्पदंश से घायल किशोरी की मौत इलाज के दौरान हो गई। बता दें कि गत 30 सितंबर को भागलपुर निवासी मनोज यादव के 12 वर्षीय बेटी एंपी कुमारी अपनी सहेलियों के साथ नदी से घर से लौट रही थी। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे बेलाटंड अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।

बाद में रविवार को पुनः उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इसपर परिजन उन्हें गावां अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हब्बीबुलह खान ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में स्थिति को गंभीर देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories