TOP BANNER
Sponsored

उतर प्रदेश के लखीमपुर में किसानो के सुनियोजित हत्या के खिलाफ गावां प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत में भाकपा माले ने मोदी-योगी का पुतला दहन

गावां : प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत के उतक्रमित मध्य विद्यालय बड़की टांड के समक्ष भाकपा माले की पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास शर्मा एवं संचालन भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य संजय दास ने किया। शंतिपूर्ण किसानो कर रहे

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 4, 2021 Oct 4 41 Views
Share

गावां : प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत के उतक्रमित मध्य विद्यालय बड़की टांड के समक्ष भाकपा माले की पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास शर्मा एवं संचालन भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य संजय दास ने किया। शंतिपूर्ण किसानो कर रहे किसानों के आंदोलन को गाड़ी द्वारा रौंद देना गोली चलाना और तानाशाही चरम पर है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव ने कहा की जब सारी दुनिया ने राष्ट्रपिता जयंती को विश्व अंहिसा दिवस के रूप में मनाया। निश्चित तौर पर नेताओं ने हिंसा ना फैलाने की शपथ ली होगी और का किसानों पर मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी चढ़ाकर कहर बरपा दिया एक नहीं बल्कि चार किसान मार दिए गए एक दर्जन से अधिक किसान घायल हुए हैं। युपी के लखीमपुर खीरी में जो हुआ, वो दर्शाता है कि सत्ता धारी दल को हिंसा का परहेज़ नहीं।

इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य संजय दास ने कहा की किसानों को कुचलने से आंदोलन को नहीं कुचला जा सकेगा। पंजाब और हरियाणा के किसानों कि तरहा अब उतर प्रदेश के साथ-साथ पुरे भारत के किसान भी जाग गया है।चुनाव में भाजपा की हार किसान लिख चुका है। उन्होंने सैकड़ों किसानों की शहादत देखी है। वे इन घटनाओं से डरने वाले नहीं हैं, इस शहादत ने तो देश के किसानों को झकझोर दिया है उनका कारवा रुकने वाला नहीं है बल्कि और ताकतवर होगा।
मौके पर पिंटू कुमार,विकास कुमार, जय कुमार साव,बडकू सोरेन, जितन सोरेन, रामजित सोरेन, नरेश सोरेन, बैजनाथ सोरेन, शिखर सोरेन समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories