TOP BANNER
Sponsored

पिहरा में शीघ्र ही चालू होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्रभारी ने किया निरीक्षण

गावां : प्रखंड स्थित पिहरा में बंद पड़े अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को प्रारम्भ करने को ले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चन्द्रमोहन प्रसाद ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने पिहरा हाट परिसर में बंद पड़े पुराने पंचायत भवन परिसर, पूर्व में संचालित भाड़े का भवन एवम निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया. कहा कि जर्जर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 3, 2021 Oct 3 40 Views
Share

गावां : प्रखंड स्थित पिहरा में बंद पड़े अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को प्रारम्भ करने को ले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चन्द्रमोहन प्रसाद ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने पिहरा हाट परिसर में बंद पड़े पुराने पंचायत भवन परिसर, पूर्व में संचालित भाड़े का भवन एवम निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया.

कहा कि जर्जर पड़े पंचायत भवन की मरम्मत के उपरांत यहां केन्द्र का संचालन किया जायेगा. पिहरा व आसपास के लोगों को प्रसव, परिवार नियोजन आपरेशन, व बीमारियों का ईलाज हो सके इसके लिए वे प्रयासरत है. भवन निर्माण का कार्य अधूरा रहने से परेशानी हो रही है. भवन निर्माण पूर्ण होने तक स्वास्थ्य केन्द्र संचालन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था किया जायेगा. मौके पर डॉ हबीबुल्लाह, बीपीएम प्रमोद कुमार वर्णवाल, साहिया उर्मिला देवी, योगेन्द्र प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता समेत कई उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories