TOP BANNER
Sponsored

आवास आवंटन एवं लोन मेला का हुआ आयोजन, 32 लाभुकों को किया गया आवास आवंटन

लॉटरी के माध्यम से हुआ लाभुकों का चयन गिरिडीह : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक 3 के अंतर्गत करहरबारी में बन रहे निर्माणाधीन किफायती आवास परियोजना को लेकर शनिवार को नगर भवन गिरिडीह में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आवास आवंटन एवं लोन मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपमहापौर प्रकाश राम,

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 18, 2021 Sep 18 56 Views
Share

लॉटरी के माध्यम से हुआ लाभुकों का चयन

गिरिडीह : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक 3 के अंतर्गत करहरबारी में बन रहे निर्माणाधीन किफायती आवास परियोजना को लेकर शनिवार को नगर भवन गिरिडीह में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आवास आवंटन एवं लोन मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपमहापौर प्रकाश राम, उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति व विभिन्न वार्डों के पार्षद, नगर प्रबंधक, नोडल पदाधिकारी, अर्बन प्लानर, CLTC, निगम कर्मी एवं PMC उपस्थित थे. दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया.

इसके बाद 32 लाभुकों को लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटित किया गया. आवास आवंटन मेला सह ऋण मेला में कई बैंको के प्रतिनिधि ऋण मुहैया कराने हेतु उपस्थित थे. बैंको के द्वारा यह भी बताया गया कि लाभुकों के द्वारा आवास आवंटन के पश्चात ऋण मुहैया कराया जाएगा.

बताया गया कि पूर्व में आवास मेला के माध्यम से 129 लाभुको को आवास का आवंटन किया गया है, वर्तमान में कुल 161 वैसे लाभुक जिनके पास अपना भूमि तथा पक्का मकान नहीं है उन्हें इस योजना का लाभ दिया गया है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories