AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बारिश में मिट्टी घर गिरने से गरीब परिवार हुआ बेघर, सरकार से मुआवाजे की मांग

गावां : प्रखंड अंतर्गत खरसान पंचायत के ग्राम लोहरटोली निवासी उर्मिला देवी पति धर्मेंद्र विश्वकर्मा, शकुंतला देवी पति स्वर्गीय सुशील विश्वकर्मा, ऊषा देवी पति कृष्णा विश्वकर्मा, मालती देवी पति वीरेंद्र विश्वकर्मा, रीता देवी पति अजय विश्वकर्मा इन पांचो का मिट्टी का घर बीते दिन बारिश होने से गिर गई। घर गिर जाने की वजह से


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड अंतर्गत खरसान पंचायत के ग्राम लोहरटोली निवासी उर्मिला देवी पति धर्मेंद्र विश्वकर्मा, शकुंतला देवी पति स्वर्गीय सुशील विश्वकर्मा, ऊषा देवी पति कृष्णा विश्वकर्मा, मालती देवी पति वीरेंद्र विश्वकर्मा, रीता देवी पति अजय विश्वकर्मा इन पांचो का मिट्टी का घर बीते दिन बारिश होने से गिर गई। घर गिर जाने की वजह से गरीब परिवार बेघर हो चुके हैं। रीता देवी नें कहा कि खानें पीने का समान दूसरे के घर में रख कर अपना जीवन आपन कर रहें है। परिवार में कोई भी कमाऊ व्यक्ति नहीं है, एक मिट्टी का रूम बचा है उसमे सभी परिवार किसी तरह ज़ी रहें है, उसमे भी डर का माहौल बना रहता है क्योंकि दिवारों में दरार पड़ गई है। अब रात कैसे गुजारेंगे, बारिश में हमारा परिवार कहां रहेंगे, इसकी चिंता सता रही है।

मुआवजा देने की गारंटी करें प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी :- सकलदेव यादव

भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव ने कहा कि रीता देवी, उर्मिला देवी,उषा देवी एवं मालती देवी मेहनत मजदूरी एवं खेती बाड़ी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है। बीते रोज जोरदार बारिश के दौरान घर की दीवारें में दरार पड़ जाने के कारण उनका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान परिवार के सभी लोग रात में घर के बाहर सोए थे।

 

उन्होंने कहा कि गरीब परिवार होने के बावजूद भी इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना एवं वृधा पेंशन का लाभ नहीं दिया गया। अब सिर छुपाने की जगह भी नहीं है। यादव नें कहा कि क्षेत्र के अंदर आज कई ऐसे इलाके है जहां समस्या का अंम्बार लगा हुआ है। ऐसा ही मामला खरसान पंचायत के टोला लोहरटोली कि है।यह टोला इतना पिछडा हुआ है कि कई ऐसे परिवार टुट्टे हुए कच्चे मकान में रहने को विवश है। ग्रामीणों को पानी के लिए 200 से 300 सौ मीटर तक दुरी तय करना पड़ता है। ये किसी तरह अपने पड़ोस के घर में शरण लिए हुए हैं। मैं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी से मांग करता हूं की ऐसे गरीब परिवार को तत्काल आपदा राहत कोष से जुड़े सरकारी लाभ दिया जाय, ताकि रहने के लिए एक छत मिल सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मौके पर उपस्थित प्रखंड कमेटी सदस्य संजय दास, अम्बिका यादव, बिरेन्दर विश्वकर्मा, पिटूं यादव,रीता देवी, उर्मिला देवी,उषा देवी, शकुंतला देवी उपस्थित थीं।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories