TOP BANNER
Sponsored

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में रविचंद्रन अश्विन को भी मौका दिया गया है। अश्विन के अलावा कई और नाम हैं जिन्हें इस वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। जबकि विराट कोहली एक बार फिर टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं,

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 8, 2021 Sep 8 39 Views
Share

आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में रविचंद्रन अश्विन को भी मौका दिया गया है। अश्विन के अलावा कई और नाम हैं जिन्हें इस वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। जबकि विराट कोहली एक बार फिर टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं, रोहित शर्मा उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।

इस टीम में इशान किशन और ऋषभ पंत के रूप में दो विकेटकीपर्स को भी शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने युजवेंद्र चहल के फैंस को सबसे बड़ा झटका दिया है क्योंकि उन्हें इस वर्ल्ड कप टीम में मौका नहीं दिया गया है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या को भी इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।

यूएई में स्पिनर्स का रोल अहम होने वाला है और इसी के चलते चयनकर्ताओं ने पांच स्पिनर्स को 15 सदस्यीय दल में शामिल किया है। तेज़ गेंदबाज़ों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर से अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, बल्लेबाज़ों में सूर्यकुमार यादव को शामिल करके चयनकर्ताओं ने उनकी काबिलियत पर भरोसा जताया है।

MIDDLE
Sponsored

इस टीम में अक्षर पटेल को भी अचानक से जगह मिल गई है जबकि वरुण चक्रवर्ती को भी शामिल किया गया है। वहीं, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और श्रेयस अय्यर को स्टैंड बाई प्लेयर्स के रूप में शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने सबसे बड़ा दांव खेलते हुए एमएस धोनी को मेंटर के रूप में यूएई भेजने का फैसला भी किया है जो कि काफी अहम साबित हो सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories