TOP BANNER
Sponsored

दिव्यांगों के बीच ट्राय साइकिल का वितरण

गावां : बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय, गावां द्वारा शनिवार को दो दिव्यांगजनों को ट्राय सायकिल प्रदान किया गया। बता दें कि जमडार पंचायत के बाल मित्र ग्राम तराई निवासी विजय यादय एवं तराई के ही 13 वर्षीय छठवीं क्लास के छात्र गणेश यादव को विद्यालय जाने में बहुत ही ज्यादा दिक्कतों का सामना करना

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 28, 2021 Aug 28 43 Views
Share

गावां : बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय, गावां द्वारा शनिवार को दो दिव्यांगजनों को ट्राय सायकिल प्रदान किया गया। बता दें कि जमडार पंचायत के बाल मित्र ग्राम तराई निवासी विजय यादय एवं तराई के ही 13 वर्षीय छठवीं क्लास के छात्र गणेश यादव को विद्यालय जाने में बहुत ही ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा उपरोक्त दोनों लोगों को ट्राय सायकिल दिलाने हेतू बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के यहां आवेदन दिया गया था।
कार्यालय के प्रधान सहायक संजय कुमार ने बताया कि आने वाले समय में कोई भी पात्र व्यक्ति ट्राय सायकिल से वंचित न रह जाए, इसको लेकर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के साथ मिलकर हम लोग काम करते रहेंगे।

मौके पर बाल विकास परियोजना कार्यालय के संजय कुमार, रौशन कुमार,कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सहायक परियोजना पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, बाल अधिकार कार्यकर्ता विक्कू कुमार एवं कृष्णा पासवान उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories