TOP BANNER
Sponsored

आज भी गिरिडीह समेत झारखण्ड के कई जिलों में होगी बारिश

पूरे झारखंड में गुरुवार रात से ही शुरू हुई बारिश शनिवार तक जारी है। इससे राज्य के कई शहरों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि वर्तमान में पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाके में एक चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही एक नया कम दबाव का

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 31, 2021 Jul 31 44 Views
Share

पूरे झारखंड में गुरुवार रात से ही शुरू हुई बारिश शनिवार तक जारी है। इससे राज्य के कई शहरों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि वर्तमान में पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाके में एक चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही एक नया कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर में बना हुआ है। इसके कारण बिहार सहित झारखंड में शनिवार को भी भारी बारिश की आशंका है।

इन जिलों में होगी बारिश

MIDDLE
Sponsored

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहि‍बगंज में भारी बारिश की आशांका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही राज्य के अन्य जिलों में मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय रहा। मानसून का टर्फ लाइन गंगानगर, नरूला, गया होते हुए कोडरमा से गुजर रहा है। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान देवघर में 33.1 डिग्री सेल्सियल रिकाॅर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories