AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मृतक के परिजनों से मिले बाबूलाल मरांडी, दी सांत्वना

गावां : गावां थाना क्षेत्र के माल्डा तिवारी टोला निवासी उत्तम तिवारी के विगत दिन चरकी जलस्रोत के पास संदेहास्पद मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पूर्व मुखमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी बुधवार को माल्डा पहुंचे। इस दौरान मृतक के मां व परिवार से बेटे की मौत के बारे में विस्तार पूर्वक सुने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां थाना क्षेत्र के माल्डा तिवारी टोला निवासी उत्तम तिवारी के विगत दिन चरकी जलस्रोत के पास संदेहास्पद मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पूर्व मुखमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी बुधवार को माल्डा पहुंचे। इस दौरान मृतक के मां व परिवार से बेटे की मौत के बारे में विस्तार पूर्वक सुने और उन्हें न्याय दिलाने के साथ साथ हर संभव मदद का आश्वासन भी दिए।

 

मौके पर उपस्थित मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था और उसी लहजे में उन्होंने अपने बेटे की मौत का वृतांत बताया। साथ ही आरोपियों को सजा दिलाने व निर्ममता से हत्या के कारण जानने की मांग की। मौके पर उपस्थित मृतक की मां ने कहा कि उनका बेटा खाना खा रहा था इसी बीच उसे दोस्तों ने फोन कर बुला लिया। और उन्हें जंगलों के बीचों बीच ले गए। देर शाम तक जब वो वापस नही लौटा तो उन्होंने उसके मित्रों के घर जा कर पुछताक्ष किया जिसमे उसने उसके साथ नहीं होने की बात कही। कुछ देर बाद सूचना मिलने के बाद वह घटना स्थल पहुंची जहां से उसके बेटे के शव को ट्रैक्टर में लाद कर पुलिस थाना ले जा रही थी। उन्होंने श्री मरांडी से न्याय की गुहार लगाई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री मरांडी ने कहा कि वे पीड़ित परिवर्वको न्याय दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों से बात करेंगे और साथ ही उन्होंने आश्वासन भी दिया की पीड़ित परिवार को मुआवजा भी मिल सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मौके पर जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरदीप निराला, महामंत्री मुन्ना सिंह, विशाल राणा, मनोज सिंह, दिलीप बरनवाल, अजीत शर्मा, पवन सिंह समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories