TOP BANNER
Sponsored

विधायक ने किया निगम इलाके के वार्ड 4 का दौरा, सुनी लोगों की समस्याएं

गिरिडीह : विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 के बिशनपुर, जगपतारी क्षेत्र का दौरा किया। विधायक ने स्थानीय कार्यकर्त्ताओं और नगरवासियों के साथ क्षेत्र के सभी गलीयों का दौरा करके नली, बिजली, पानी स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 28, 2021 Jul 28 50 Views
Share

गिरिडीह : विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 के बिशनपुर, जगपतारी क्षेत्र का दौरा किया। विधायक ने स्थानीय कार्यकर्त्ताओं और नगरवासियों के साथ क्षेत्र के सभी गलीयों का दौरा करके नली, बिजली, पानी स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं पर जल्द ही काम शुरू करने का भरोसा दिया।

दौरे के क्रम में विधायक ने सभी तरह की टूटे फूटे सड़क व गली का सर्वे कर प्रस्ताव बनाने की जिम्मेवारी नगर निगम के इंजीनियर एवं वार्ड पार्षद को सौंपा है। उन्होंने कहा कि 1 हफ्ते के अंदर प्रस्ताव पर सरकार से बात करके काम किया जाएगा । वहीं जगपतारी में उन्होंने तालाब में गार्डवाल बनाकर, छठ घाट एवं सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव बनाने को कहा गया । इसके साथ ही गलियों के जर्जर बिजली तार का विभाग के SDO को सर्वे करने को कहा गया । इस दौरान कई जगह पर गंदा पानी आने की शिकायत मिली । जिसपर विधायक ने पाइपलाइन को चेक करने हेतु नगर निगम के पेयजलापूर्ति विभाग के जितेंद्र को कहा है। साथ ही कई अन्य तरह के समस्याओं पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।

 

दौरे के क्रम में नगर निगम के इंजीनियर अजित कुमार, वाटर सप्लाई से जितेंद्र, बिजली विभाग के जेई सत्येंद्र, वार्ड पार्षद पप्पू मुस्तफा , हारून, अजित कुमार पप्पू, प्रमिला मेहरा, अफसाना , रॉकी सिंह, बंटी केडिया, राजेश कुमार, मिनहाज मिर्जा, मुख्तार, मासूम, निषाद, मुस्लिम मियां, अज़हर आलम, प्रदोष कुमार, गोपाल शर्मा, ज़ाकिर शेख, समेत वार्ड के निवासी मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories