AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कार्यसमिति की बैठक में संगठन मजबूती पर दिया गया बल

गावां : गांवा पंचायत भवन में मंगलवार को भाजपा के प्रथम मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे उपस्थित थे। बैठक में संगठन मजबूती पर बल दिया गया और आपसी समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के समस्याओं के निराकरण करने पर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गांवा पंचायत भवन में मंगलवार को भाजपा के प्रथम मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे उपस्थित थे। बैठक में संगठन मजबूती पर बल दिया गया और आपसी समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के समस्याओं के निराकरण करने पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के कार्य को सराहा गया एवं उनकी हरेक 25 तारीख को आने वाले मन की बात को रेडियो के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सुनने की अपील की गई।

जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि आज इस वैश्विक महामारी में अगर बीजेपी के अलावा कोई और प्रधानमंत्री होता तो शायद भारत में लाश उठाने वाले भी नहीं मिलता। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कठिन परिस्थिति में साहस का परिचय देते हुए लोगों को 3 महीने के अंदर वैक्सीन उपलब्ध कराकर उनके जीवन को बचाया है। गरीबी और भुखमरी बचाने के लिए प्रत्येक माह की राशन देने का वादा किया जो आज गरीबों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है।
मौके पर उपस्थित सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद महामंत्री मुन्ना सिंह बिधायक प्रतिनिधि पहलाद सिंह जिला परिषद राजेंद्र चौधरी योगेंद्र साहू सरवन साहू आनंदी यादव राजकुमार सिंह चंद्रिका यादव कांग्रेश यादव अजीत शर्मा अमरदीप निराला विशाल पांडे मनोज सिंह राजेश तुरी एवं सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories