TOP BANNER
Sponsored

अंशु और चंदन बरनवाल की हत्या के मामले में विधायक एवं सांसद ने मुंह तक नहीं खोला माले

गावां : तिसरी प्रखंड के पदनाटांड़ निवासी चंदन और अंशु बरनवाल की हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग लेकर मंगलवार को गावां बाजार में भाकपा माले ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन कर उनपर कई गंभीर आरोप भी लगाएं। भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य सकलदेव

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 27, 2021 Jul 27 46 Views
Share

गावां : तिसरी प्रखंड के पदनाटांड़ निवासी चंदन और अंशु बरनवाल की हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग लेकर मंगलवार को गावां बाजार में भाकपा माले ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन कर उनपर कई गंभीर आरोप भी लगाएं। भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य सकलदेव यादव ने कहा कि अंशु बरनवाल और चंदन बरनवाल की हत्यारों के गिरफ्तारी के मामले में क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी व सांसद अन्नपूर्णा देवी अभी तक मुंह तक नहीं खोला है और ना ही हत्यारों की गिरफ्तारी के मामले में कोई दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

कहा कि पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने विगत दिन पुलिस प्रशासन से 72 घंटे की अंदर अंशु और चंदन बरनवाल के मुख्य हत्यारोपी पीर बाबा सह प्रभाकर मंडल की गिरफ्तारी को लेकर अल्टीमेटम दिया था। लेकिन आज 72 घंटा बीत जाने के बाद भी उसे गिरफ्तारी नहीं किया गया है। कहा कि चंदन और अंशु बरनवाल की हत्या खैरा और तिसरी थाना पुलिस की लापरवाही से हुई है। इधर, इनौस के राष्ट्रीय जिला परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री ने कहा कि जबतक अंशु और चंदन बरनवाल के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती है तबतक भाकपा माले के प्रदर्शन जारी रहेगा।
मौके पर पूर्व उपप्रमुख केदार यादव, धर्मेंद्र यादव, रंजीत यादव, पवन चौधरी, अमित बरनवाल, टिंकू सिंह, सोनू बरनवाल, आनंदी यादव, अशोक यादव समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories