AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शोभा की वस्तु बनकर रह गया है देवरी के नायकडीह में बना जलमीनार

देवरी : प्रखंड के बेडोडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम नायक डीह में बजरंगबली मंदिर के पास लगभग दस वर्ष पूर्व लाखों की लागत से पीएचडी विभाग द्वारा बनवाया गया जलमीनार केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस जलमीनार से आज तक पानी की सप्लाई नहीं हुई है। पूरे गांव


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

देवरी : प्रखंड के बेडोडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम नायक डीह में बजरंगबली मंदिर के पास लगभग दस वर्ष पूर्व लाखों की लागत से पीएचडी विभाग द्वारा बनवाया गया जलमीनार केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस जलमीनार से आज तक पानी की सप्लाई नहीं हुई है। पूरे गांव में पानी का पाइप तो बिछा हुआ है मगर अभी तक पानी नहीं पहुंच पाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में विभाग से लोगों ने कई बार शिकायत भी की। यहां तक कि जल सहिया और मुखिया को कई बार शिकायत किया , लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार के पास एक चापानल भी था। जिससे सैकड़ों लोग पानी पीते थे, लेकिन जब से जलमीनार का निर्माण हुआ है उस चापानल को भी घेरकर बाहर से ताला मार दिया गया है। जिससे सैकड़ों ग्रामीण पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। ग्रामीण विभाग से जल्द इसपर पहल कर पानी की समस्या को दूर करने की मांग कर रहे हैं।

पानी की मांग करने वालों में पंकज कुमार सिन्हा, मुबारक अंसारी, सुरेश कुमार दास,युसूफ मियां,दिलीप दास, क्यूम अंसारी,सीतल रविदास समेत कई ग्रामीण शामिल हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories