TOP BANNER
Sponsored

प्रतिबंधित पशु काटे जाने से तनाव,पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह : पंचबा थाना क्षेत्र के करहरबारी पंचायत में प्रतिबंधित पशु काटे जाने पर तनाव का माहौल है। पुलिस ने तत्काल घटना की सूचना पर प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धोबीडीह निवासी संतोष सिंह का गाय गुरुवार की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 16, 2021 Jul 16 52 Views
Share

गिरिडीह : पंचबा थाना क्षेत्र के करहरबारी पंचायत में प्रतिबंधित पशु काटे जाने पर तनाव का माहौल है। पुलिस ने तत्काल घटना की सूचना पर प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धोबीडीह निवासी संतोष सिंह का गाय गुरुवार की शाम चरने के बाद घर वापस नहीं लौटा, शाम में लोग अपने गाय को खोजने में जुटे थे। लेकिन देर रात गाय नहीं मिलने के बाद लोग निराश होकर घर लौट गए।उसके बाद शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे संतोष सिंह एक बार फिर गाय को खोजने निकले इसी दौरान करहरबारी में एक जगह पर उस गाय का प्रतिबंधित मांस पाया गया।जिसके बाद वहां हो हंगामा पसर गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घटना के आरोपी मोहम्मद इम्तियाज और कारू मियां को गिरफ्तार कर लिया है वहीं गाय के मालिक संतोष सिंह के आवेदन पर बादल मियां,अकबर मियां,समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।वही पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में भी जुटी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories