TOP BANNER
Sponsored

बेटी के हत्यारों को सजा दिलवाने के लिए दर बदर की ठोकरें खा रहा है पिता

पुलिस प्रशासन से हत्यारे दमाद को जेल में डालने कर रहा है फरियाद गिरिडीह : अपनी बेटी के हत्यारे को सजा दिलवाने के लिए एक बाप दर बदर की ठोकरें खा रहा है।लेकिन सिस्टम उस बाप के दर्द को समझने के लिए तैयार नहीं है। दहेज के लिए देवरी थाना क्षेत्र के भलुवाही निवासी कपिलदेव

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 16, 2021 Jul 16 45 Views
Share

पुलिस प्रशासन से हत्यारे दमाद को जेल में डालने कर रहा है फरियाद
गिरिडीह : अपनी बेटी के हत्यारे को सजा दिलवाने के लिए एक बाप दर बदर की ठोकरें खा रहा है।लेकिन सिस्टम उस बाप के दर्द को समझने के लिए तैयार नहीं है। दहेज के लिए देवरी थाना क्षेत्र के भलुवाही निवासी कपिलदेव महतो की पुत्री दीपमाला कुमारी के ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर दी थी। दीपमाला का विवाह बर्ष 2020 में बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के सोनेगांव निवासी रंजीत कुमार वर्मा के साथ हुई थी।

बीते 8 जुलाई को दीपमाला की हत्या ससुराल वालों ने दहेज के लिए कर दिया था। लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारे पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को गिरफ्तार करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।इधर हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पिता दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। पिता कपिलदेव महतो ने कहा की वह लगातार थाना पुलिस का चक्कर लगा रहे हैं, इसके बावजूद भी हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल बेटी के हत्यारों को जेल की सलाखों के पीछे डालने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories