TOP BANNER
Sponsored

झारखंड बिहार सीमा के चतरो चकई मुख्य मार्ग को ग्रामीणों ने किया जाम, सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार के लिए मांगा मुआवजा

देवरी : देवरी प्रखंड स्थित भेलवाघाटी थाना क्षेत्र झारखंड बिहार सीमा के चतरो चकई मुख्य मार्ग स्थित चिलखरियोडीह के पास सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार हुऐ जीतन दास के परिजनों और गांव बालों ने मुआवजा की मांग को लेकर शव के साथ सड़क जाम कर दिया। मंगलवार देर रात को ट्रक की चपेट में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 23, 2021 Jun 23 50 Views
Share

देवरी : देवरी प्रखंड स्थित भेलवाघाटी थाना क्षेत्र झारखंड बिहार सीमा के चतरो चकई मुख्य मार्ग स्थित चिलखरियोडीह के पास सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार हुऐ जीतन दास के परिजनों और गांव बालों ने मुआवजा की मांग को लेकर शव के साथ सड़क जाम कर दिया। मंगलवार देर रात को ट्रक की चपेट में आकर चिलखरोयोडीह निवासी 55 वर्षिय जीतन दास की मौत हो गया था। घटना के बाद तुरंत बाद मंगलवार रात को भी आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरो चकई मुख्य मार्ग स्थित झारखंड बिहार सीमा को जाम कर दिया था। जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी।

घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना ए एस आई विनय सिंह देर रात मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझा कर लगभग 2 घंटे के बाद जाम को हटवाया था।लेकिन बुधवार को सुबह में मृतक के शव को घटनास्थल पर रखकर ग्रामीणों ने एक बार फिर चतरो चकाई मुख्य मार्ग को घंटो तक जाम रखा।जिसकी सूचना पर देवरी पुलिस और भेलवाघाती पुलिस पुनः मौके पर पंहच कर काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा बुझाकर सरकारी स्तर पर मीलने वाले लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया।जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम को हटाया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories