AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ऑटो पलटने से दादा पोता समेत तीन जख्मी, एक रेफर

गावां(गिरिडीह) : गावां प्रखंड स्थित पटना डोरंडा मुख्य पथ पर बेन्ड्रो गांव के समीप ऑटो पलटने से दादा, पोता समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बता दें कि माल्डा निवासी नागेश्वर पांडेय पिता स्व जेठु पांडेय उम्र (70) वर्ष गुरुवार को अपने (12) वर्षीय पोता मंगेश पांडेय और मयंक पांडेय के साथ


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां(गिरिडीह) : गावां प्रखंड स्थित पटना डोरंडा मुख्य पथ पर बेन्ड्रो गांव के समीप ऑटो पलटने से दादा, पोता समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बता दें कि माल्डा निवासी नागेश्वर पांडेय पिता स्व जेठु पांडेय उम्र (70) वर्ष गुरुवार को अपने (12) वर्षीय पोता मंगेश पांडेय और मयंक पांडेय के साथ देवरी थाना क्षेत्र के चिकनाडीह में एक शादी समारोह से भाग लेकर ऑटो पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे।

 

इसी बीच पटना डोरंडा मुख्य पथ के बेन्ड्रो गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। जिससे वे सभी दादा पोता घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दादा नागेश्वर पांडेय को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया। जबकि दोनों पोतो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

 

आयुष चिकित्सक डॉ काजिम खान ने बताया कि घटना में दादा और पोता को गंभीर चोटें आई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह भेजा गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories